फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एमसीए ब्लू ने बेवर की टीम को दी शिकस्त

विज्ञापन
फोटो 33 मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में एमसीए ब्लू ने बेवर की टीम को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

बेवर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 20 ओवर में 165 रन बनाए। अभय ने 44 और तरंग भारद्वाज ने 32 रनों की पारी खेली। एमसीए ब्लू के आयुष और अनिकेत ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए ब्लू ने अंतिम ओवर में चार विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय प्रताप सिंह ने नाबाद 61 और कुणाल राठौर ने 31 रनों की पारी खेली। बेवर के अभय ने तीन विकेट विकेट लिए। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और सिद्धार्थ चौहान ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें