फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फेरीवाले बनकर टप्पेबाजों ने महिला से 14 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव पुसैना फेरीवाले बन कर आए टप्पेबाजों ने दरवाजे पर बैठी महिला को कम कीमत पर इलेक्ट्रानिक उपकरण देने का लालच दिया, महिला बातों में आ गई और टप्पेबाज 14 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी नन्ही देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह घरेलू कामकाज निपटा कर घर के बाहर बैठी थीं। तभी दो बाइक पर तीन युवक वहां आए। उनके पास आकर रुके और कहा कि वह लोग कम कीमत में इलेक्ट्रानिक उपकरण बेच रहे हैं। नन्हीं देवी ने उत्सुकता से उपकरण देखे और एक उपकरण के दाम पूछे, टप्पेबाजों ने 14 हजार रुपये बताए। महिला कम कीमत में मंहगा सामान मिलने से खुश हो गई और रुपये दे दिए। टप्पेबाज इधर उधर की बातें करते रहे और महिला से पानी मांगा, नन्हीं देवी पानी लेकर घर के अंदर गईं। इस बीच टप्पेबाज वहां से भाग निकले। महिला ने काफी तलाश किया, मगर टप्पेबाजों का पता नहीं लग सका। महिला 14 हजार रुपये ठगी का शिकार हुई, उपकरण भी हाथ से चला गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें