फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: साहब मैं जिंदा हूं , मुझे कागजों में मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। प्रशासन के कर्मचारी की मिलीभगत ने एक जिंदा आदमी को मृत बना दिया। इसके बाद उसके दूसरे भाई के नाम में 7 बीघा जमीन कर दी गई। अब पीड़ित अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों और विभागों के चक्कर लगा रहा है। वहीं अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

करहल के गांव धोबई के रहने वाले हेमराज ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार से शिकायत की। बताया कि उनके पिता रामेश्वर दयाल की वर्ष 2019 मेंं मृत्यु हो चुकी है। वह ट्रक पर चालक की नौकरी करके अपने परिवार को पालता है। पिता की मृत्यु केे बाद पंचायत सचिव ने कुटुंब रजिस्टर में उसको मृत दिखा दिया है। कुटुंब रजिस्टर के आधार पर उसके भाई रामू के नाम तहसील के राजस्व अभिलेखों पूरी सात बीघा जमीन लगभग 10 महीने पहले दर्ज कर दी गई है।
उसने शिकायत में बताया कि जब उसको गांव में पता चला तो उसने तहसील से जमीन की फर्द और कुटुंब रजिस्टर की नकल निकलवाई। नकल मिलने के बाद उसको पता चला कि पंचायत सचिव तथा लेखपाल से मिलकर उसके भाई ने उसको कागजों में मृत दिखाकर सात बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली है। जबकि वह अभी जिंदा है। पीड़ित ने अभिलेखों सहित तहसीलदार से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गयी है l जांच की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें