फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समोसे-कचौड़ी हुए और महंगे, आम आदमी की जेब पर मार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने के कारण अब बड़े से लेकर छोटे होटल और रेस्तरां कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाजार में छोटे ठेल वालों ने खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार में समोसे, कचौड़ी और छोले-भटूरे के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ी है।एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत के बीच पिछले कई दिनों से व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इसका सीधा प्रभाव छोटे और बड़े होटल-रेस्तरां कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने दुकानों और ठेलों पर बिकने वाले खाद पदार्थ के दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार में 30 रुपये के दो मिलने वाले भटूरे अब 40 रुपये से दो मिल रहे हैं। वहीं 15 रुपये के दो मिलने वाले समोसे 20 रुपये के दाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सिलिंडर को जो स्टॉक था, वह भी खत्म होने पर आ गया है। दुकानदारों ने बताया कि सिलिंडर की कमी के कारण खाद्य पदार्थों की संख्या कम कर दी गई। वहीं, समोसे, छोले-भटूरे और कचौड़ी के दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया था।

एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने से कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कच्चा माल महंगा हो गया है, गैस मिल नहीं रही है। इससे भल्ले और समोसे का कारोबार ठप की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र, सदर बाजार।

एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ने और कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति न होने से छोटा कारोबार बंदी की ओर है। सिलिंडर न होने से दूसरे विकल्प तलाश करना महंगा पड़ रहा है। इसलिए खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

- अनूप पाल, कचहरी रोड।

गैस की कमी ने परेशानी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा कच्चे माल के भी दाम बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। डोसा के दाम बढ़ाने मजबूरी हो गए थे।
- विजय, कचहरी रोड।

खाद्य सामग्री के दाम पहले और अब

समौसा (दो) -15 रुपये से 20 रुपये
कचौड़ी (चार) -20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये
डोसा -70 रुपये से 80 रुपये
छोले-भटूरे प्लेट -30 रुपये से 40 रुपये
वेज बिरयानी -30 रुपये से 40 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें