फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना पुलिस ने शुक्रवार को किन्हावर मोड के पास फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान कब्जे से चाकू बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गैंगस्टर में वांछित चल रहा था, कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि टीकम सिंह उर्फ भोला नागर निवासी डोरी नगर थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ पर बिछवां, अलीगढ़ और हापुड़ में मादक पदार्थ अधिनियम सहित पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह बिछवां थाने से की गई गैंगस्टर की कार्रवाई में वांछित था, उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को एक सूचना पर टीकम सिंह को किन्हावर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान कब्जे से चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें