फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्मी में यात्रियों को बसों में मिलेगा ओआरएस, नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
फोटो 21 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों को समस्या न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। बसों में परिचालक यात्रियों को ओआरएस उपलब्ध कराएंगे। साथ ही दोपहर के समय बसों को छाव वाले स्थान पर ही रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो के बेड़े में 67 साधारण और दो वातानुकूलित बसें हैं। बसों का संचालन दूसरे जनपदों के साथ-साथ क्षेत्रीय मार्गाें पर किया जा रहा है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही परिवहन निगम की बसों में यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बसों में यात्रियों को परिचालक ओआरएस उपलब्ध कराएंगे। जरूरत पड़ने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों के सफर को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी में यदि किसी यात्री को ओआरएस की जरूरत होगी, परिचालक उन्हें ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा बसों को सिर्फ छांव वाले स्थान पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालक-परिचालकों को लू से बचने के लिए गमछा के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें