फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रधान डाकघर में दो दिन से राउटर खराब, 60 लाख का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के प्रधान डाकघर में पिछले दो दिन से राउटर खराब होने के कारण बैंकिंग कार्य ठप रहा। अधिकारियों के अनुसार दो दिन में करीब 60 लाख का लेनदेन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को भी यहां पहुंचे उपभोक्ता बिना कार्य पूरा हुए ही निराश लौट गए।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में प्रतिदिन करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन होता है। यहां पिछले दो दिन से राउटर खराब पड़ा हुआ है। मंगलवार को भी यहां उपभोक्ता लेनदेन के लिए पहुंचे लेकिन उनका काम नहीं हो सका। राउटर खराब होने के कारण बचत खाता, एनएससी, एफडी, नया खाता खोलने, पासबुक अपडेट सहित सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। ग्राहक न तो रुपये जमा कर पाए और ना ही जमा पूंजी निकाल सके। राउटर खराब होने से एक तरफ आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं डाक विभाग को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राउटर कब तक ठीक होगा यह कहना भी मुश्किल है। स्थानीय अधिकारी इस संबंध में कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
-
राउटर खराब होने की जानकारी उच्चअधिकारियों को दे दी गई है। बीएसएनएल का एक कर्मचारी आया था लेनिक वह सही नहीं कर पाया। कब तक सही होगा, य कहना संभव नहीं है। अनिल कुमार, पोस्टमास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीमा शुरू कराने के लिए प्रधान डाकघर आया था। यहां नेट की समस्या बताई गई है। इसके चलते काम नहीं हो सका।
सतेंद्र कुमार, निवासी उधन्ना
-
आरडी जमा करने के लिए प्रधान डाकघर आई थी। यहां आकर पता चला कि राउटर खराब है। कब तक ठीक होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।
रुचि पाल, आवास विकास
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें