फोटो 42 नाइट टूर्नामेंट में खेल प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
कुसमरा। नगर में संजू ठाकुर स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए मैच में पंचशील क्लब, सनी यादव और एसएम कोल्ड स्टोरेज की टीम ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया है।
पहले मैच में गुरुजी टीवीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 114 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनी यादव की टीम ने नौ ओवर में 117 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में पंचशील क्लब ने 10 ओवर में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्यामा ट्रेडर्स की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित ओवरों में केवल 114 रन ही बना सकी।
तीसरे मैच में एसएम कोल्ड स्टोरेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। जवाब में सुपर-30 क्लब की टीम संघर्ष करती दिखी और 92 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान शुभम अवस्थी, शरद ठाकुर, रिषभ चौहान, अंबर तिवारी, रितिक पांडेय, अज्जू दीक्षित, सुमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।