फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षा व्यवस्था की सांकेतिक अर्थी निकाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 20 प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था की अर्थी निकाली और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कचहरी रोड पर कांग्रेसियों को रोक लिया। पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल निर्वतमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। शहर अध्यक्ष नगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करके उनकी आवाज नहीं दबाई जा सकती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर से जुड़ी अनियमितताओं को दूर करने और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद तिवारी, हरेंद्र रावत, प्रियंका राठौर, रशीद सिद्दीकी, प्रवेश पांडेय, सुरेश गुप्ता, अजीत यादव, सुविन यादव, बॉबी यादव, पूजा, रेनू, विक्रांत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें