फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली विजय यात्रा

विज्ञापन
फोटो 40 विजय यात्रा के दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के जवाब में उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार देर शाम, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक भव्य विजय यात्रा निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुई यह विजय यात्रा पूरे शहर में जोश और उत्साह के साथ निकली। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लहराते हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक, बजाजा बाजार, संता बसंता चौक और सदर बाजार से होते हुए वापस जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर अपनी जीत का जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि छात्रों और युवाओं की शक्ति के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्रों के हितों की आवाज उठाने का काम किया है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश उपाध्याय ने कहा कि छात्रों की आवाज को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अनुपम शाक्य ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में विश्वास कायम रहना बेहद जरूरी है। इस दौरान अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, शरद पचौरी, चंद्रप्रकाश दुबे, डाॅ. नवीन शर्मा, सुशीला देवी, संध्या यादव, अमित गुप्ता, गौरव कुमार खेड़ा, हरेंद्र राउत, प्रदीप सागर, गौरव कुमार आर्य, मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें