फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह साल के साहिल की मौत बनी पुलिस के लिए पहेली

विज्ञापन
फोटो 1 साहिल का फाइल फोटो
विज्ञापन
बरनाहल। गांव गढिया आलमगीरपुर में छह वर्षीय साहिल की मौत अब रहस्य बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत तालाब में डूबने से नहीं, बल्कि गर्दन टूटने से हुई है। पुलिस ने अब हत्या या हादसे, दोनों पहलुओं पर तेजी से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहिल अपनी मां सपना देवी और बड़े भाई दीपक के साथ आगरा के सतौली से ननिहाल आया था। वह स्कूल की छुट्टियों में गढिया आलमगीरपुर में था। बृहस्पतिवार सुबह साहिल अचानक लापता हो गया था। रात भर तलाश के बाद शुक्रवार सुबह उसका शव घर के पास तालाब किनारे मिला। पहले पुलिस और परिजनों ने इसे तालाब में डूबने से हुई मौत माना था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि साहिल की गर्दन पूरी तरह से टूटी हुई थी। इससे उसकी मौत संदिग्ध हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।


पैतृक गांव में हुआ साहिल का अंतिम संस्कार
ननिहाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शुक्रवार शाम को साहिल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव को आगरा के मोहल्ला सतौली स्थित घर लेकर पहुंचे, शाम तक पिता मुंबई से घर नहीं आ सके थे। परिवार के लोगों ने ही गमगीन माहौल में साहिल का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें