फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य कर रही सरकार

विज्ञापन
फोटो 23 गांव मिढ़ावली में पर्यटन विकास योजना का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री साथ में भाजपा नेता।
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को गांव मिढ़ावली में माता मंदिर के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर 117.72 लाख रुपये की लागत आई है। प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने कहा कि माता मंदिर मिढ़ावली क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर हुए व्यापक विकास कार्यों ने प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण आवागमन आसान और सुविधाजनक हो गया है, जिससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई गति मिली है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया, गौरव यादव, गिरजानंदन शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें