फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 2 दिन से लापता युवक शव शहीद स्मारक के कमरे में लटका मिला

विज्ञापन
मृतक विकास
विज्ञापन
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव बिगरई से 21 अप्रैल को घर से नाराज होकर गए युवक का शव कंजाहार से रतवा जाने वाले मार्ग पर गांव से बाहर बने शहीद स्मारक के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन

बिगरई गांव निवासी कुशलपाल रघुवंशी का 26 वर्षीय पुत्र विकास व उसकी पत्नी से 21 अप्रैल को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विकास की शादी मक्खन पुर क्षेत्र से हुई थी। पति-पत्नी में झगड़े की सूचना पर पत्नी के पिता गांव आकर पुत्री को अपने साथ ले गए थे। उसी दिन से विकास भी घर से गायब था। घर वालों ने सोचा कि कहीं नाराज होकर चला गया होगा। बृहस्पतिवार शाम गांव कंजाहार का युवक शुक्रवार को होने वाले हवन के लिए आम की लकड़ी लेने शहीद स्मारक की तरफ गया तो उसे बदबू लगी, उसने झांककर स्मारक अंदर देखा तो फंदे पर एक शव लटका दिखाई दिया। उसने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। खेतों में काम कर रहे किसान भी उधर पहुंचे, उन्होंने विकास की पहचान की और परिजन को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें