फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हाईस्कूल में हर्षित और 12वीं में मानसी गंगा जिला टाॅपर

विज्ञापन
फोटो 100 ह​र्षित चौहान, 96.00 प्रतिशत, पंडित ​शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले का परीक्षा परिणाम 90.08 प्रतिशत रहा। पंडित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना के छात्र हर्षित चौहान ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटर की परीक्षा में एससीएमडी पब्लिक इंटर कॉलेज कछपुरा के छात्रा मानसी गंगा ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमएसवीडी इंटर कॉलेज ललूपुर की छात्रा शिल्पी ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में गौतम बुद्ध इंटर काॅलेज की छात्रा प्रिया मिश्रा 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। शहर के आदर्श राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के छात्र अवजीत यादव ने 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में जिले 29701 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 27465 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 24741 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 90.08 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। टॉप टेन सूची में जिले के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जिसमें सात छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम बेहतर रहने पर पर छात्र-छात्राओं में खुशी नजर आई। जगह-जगह छात्र-छात्राओं को मिठाइयां खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट की टाॅप टेन सूची में बेटियों का दबदबा रहा। आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी के छात्र कन्हैया यादव और कुलदीप यादव ने संयुक्त 89.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की बात करें तो 2026 की परीक्षा के लिए जिले के 29613 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 29087 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, इसमें से 22049 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट में जिले का परीक्षा परिणाम 75.80 प्रतिशत रहा।

फोटो 100 हर्षित चौहान, 96.00 प्रतिशत, पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें