फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उत्कृष्ट कार्यो के लिए जनपद की दो महिला प्रधान दिल्ली में होंगी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 59 सोनम
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद की 2 ग्राम पंचायत की महिला प्रधानों को दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान महिला प्रधानों को उनके क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व और उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत रामपुर सैदपुर और चांदपुर की महिला प्रधान सम्मानित होंगी।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में बेवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर सैदपुर की महिला प्रधान अनीता देवी 1995 करीब 25 सालों से प्रधान हैं। प्रधान रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए और अपनी ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत बनाया। इसके अलावा उन्होंने तमाम उत्कृष्ट कार्य अपनी ग्राम पंचायत में कराये, इसी वजह से क्षेत्र के लोग उन्हें और उनके कार्य को पसंद करते हैं। पिछले 25 सालों से वह अनवरत ग्राम प्रधान बनती आ रही हैं। आज बुधवार को उन्हें दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

वहीं मैनपुरी ब्लॉक की चांदपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सोनम को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सोनम 2021 के ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान बनी है। इतने कम समय में ही उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए तमाम विकास कार्य कराए। डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत घर से लेकर अन्य विकास कार्यों में लगातार उनकी सहभागिता रही है।

फोटो 59 सोनम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें