फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अब समय से चलेंगी रोडवेज बसें, सफर बनेगा सुगम

विज्ञापन
फोटो 5 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम की ओर से 28 फरवरी से नौ मार्च पर होली स्पेशल बसों का संचालन कराया था। पूर्व निर्धारित टाइम टेबल में बदलाव करते हुए निगम की बसें अधिक सवारियों वाले मार्गों पर लगाई थी। समयावधि बीत जाने के बाद अब फिर से बसें समय से गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं। मैनपुरी डिपो की ओर से 71 बसों का संचालन कराया जा रहा है।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से होली के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विशेष बस संचालन के निर्देश दिए थे। 28 फरवरी से नौ मार्च पर विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इससे त्योहार पर यात्रियों को सफर सुविधाजनक बन सका। अब निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद बसों का संचालन टाइम टेबल के अनुसार कराया जा रहा है। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मैनपुरी डिपो के बेड़े की 71 बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर दिल्ली मार्ग पर 30 बसें चलाई गई। आगरा के लिए 20, इसके अलावा कानपुर, फर्रुखाबाद और इटावा मार्ग पर भी बसों का संचालन किया गया। अब पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बसों का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें