फोटो22 मृतका संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : 1
भोगांव। गांव मायाचंदपुर निवासी एक महिला ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी अजंट सिंह ने बताया कि पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव मायाचंदपुर निवासी अमित यादव के साथ की थी। पुत्री काफी समय से बीमार चल रही थी, आगरा से इलाज चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में संंगीता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए माेर्चरी भेजा।