फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
बेवर क्षेत्र में हो रही बारिश। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की थी। दिन का समय तो अच्छा रहा लेकिन रात करीब 8:30 बजे अचानक तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते किसानों के खेतों में नुकसान का खतरा बढ़ गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिली।
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। दिन के समय कुछ बादल जरूर हुए , लेकिन किसी प्रकार की बारिश नहीं हुई तो जिले के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन रात करीब 8:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। वहीं शहर के शीतला माता मंदिर पर चल रही नुमाइश में लोगों ने दुकानों के अंदर घुसकर शरण ली।
बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई प्रभावित होगी।
गांव बदनपुर निवासी राहुल कुमार का कहना था कि इस समय बारिश किसी प्रकार से लाभकारी नहीं है।
किसान अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई में जुट गया था। बारिश से दो से तीन दिन की कटाई प्रभावित हुई है। वहीं किसानों के खेतों रखी लहसुन की फसल भी भीग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें