फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: श्यामा ट्रेडर्स की टीम ने जीवी ज्वेलर्स को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा स्थित महाकवि देव इंटर कॉलेज के मैदान पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा। मंगलवार की रात खेले मैच में श्यामा ट्रेडर्स की टीम ने जीवी ज्वेलर्स को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।जीवी ज्वेलर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट पर 73 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्यामा ट्रेडर्स की टीम ने छह विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्यामा टेंडर्स के विवेक शाक्य ने 18 गेंदों पर 36 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में चार विकेट लिए।
विज्ञापन

विवेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान अंकी शाक्य, रितिक यादव, सुखवीर यादव, संजीव, जोयटी, लालू, दीपू यादव, रिभष, कल्लू, राजन, अमित, सुमित, आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें