फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उड़नदस्ता टीम पर लगाया अवैध रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया शनिवार को शहर स्थित सामाजिक वानिकी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक किसान ने पेड़ काटने की अनुमति ली थी। इसके बाद भी वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने किसान से 45 हजार रुपये डरा धमकाकर ले लिए हैं।
विज्ञापन

विधायक किशनी ने प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि किशनी के गांव बसैत निवासी बीरे बाबू ने अपने खेत पर खड़े पांच सूखे आम के पेड़ काटने की अनुमति ली थी। इसके बाद भी वहां पहुंची उड़नदस्ता की टीम ने उन्हें धमकाकर 45 हजार रुपये ले लिए हैं।
विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक किसान को रुपये वापस नहीं दिए गए तो वे सपा कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ वन विभाग के कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें