फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जनगणना के प्रथम चरण में पूछे जाएंगे 34 प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने समीक्षा की। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। इसमें 34 तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का वैज्ञानिक आधार पर आंकलन किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी। इसमें प्रत्येक भवन, आवासीय इकाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा, प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रसोई ईंधन, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, वाहन एवं अन्य परिसंपत्तियों आदि से संबंधित 34 प्रश्न पूछकर ऑनलाइन फीडिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार स्व-गणना की सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई का रही है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात प्रगणकों की ओर से सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण, मानव संसाधन चयन एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षित किए गए फील्ड ट्रेनर की सूची उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। चार्ज अधिकारी तत्काल फील्ड ट्रेनर के माध्यम से प्रगणकों को प्रशिक्षित कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, जिला प्रभारी जनगणना निदेशालय शैलजा त्रिवेदी, डिप्टी कलक्टर ध्रुव शुक्ला, अंजली सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पांडेय, नाजिर रोहित दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें