फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 21 साल पुराने दंपती हत्याकांड की पुर्न विवेचना रोकने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के नवीगंज में 21 साल पहले हुए दंपती हत्याकांड की पुर्न विवेचना रोकने के लिए आरोपी पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, मैनपुरी पुलिस ने फर्रुखाबाद जेल में बंद एक हत्यारोपी से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से बी वारंट ले लिया है और उसे फर्रुखाबाद जेल प्रशासन को दे दिया है। पुलिस जल्द ही मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे से पूछताछ के लिए भी बी वारंट हासिल करेगी।
विज्ञापन

21 साल पूर्व हुए दंपती हत्याकांड में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे और उसके भाई डब्बन दुबे सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई थी, लेकिन इसमें पर्याप्त सबूत न मिलने की वजह से एफआर लगा दी गई। वहीं मृतक की बेटी ने जब इसकी शिकायत की तो एसपी मैनपुरी ने फिर से इस मामले की विवेचना शुरू कर दी। विवेचना बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार कर रहे हैं। एसपी मैनपुरी द्वारा विवेचना के आदेश के खिलाफ आरोपी हाईकोर्ट चले गए, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और विवेचना के आदेश को यथावत रखा। हाईकोर्ट की डबल बेंच के याचिका खारिज करने के बाद बेवर पुलिस ने मैनपुरी कोर्ट से भी वारंट हासिल किया और फर्रुखाबाद जेल में बंद हत्यारोपी डब्बन दुबे से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन को वारंट उपलब्ध करा दिया। वहीं डब्बन के ऊपर एक गैंगस्टर का मामला चल रहा था, जिसमें वह जेल में बंद है। उसे इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन बी वारंट जेल प्रशासन के पास पहुंचने की वजह से अब डब्बन को जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें