बरनाहल। सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने कस्बा में छापा मारा। इस दौरान दो झोलाछाप पंजीकरण संंबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। दोनों की दुकानें सील कर दी गईं। एक अन्य संचालक को नोटिस दिया है। कार्रवाई के दौरान आसपास के झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग गए।
झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. वीके शुक्ला के साथ बरनाहल क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने रामदत्त और गुरुकृपा क्लीनिक पर छापा मारा। संचालकों से जब पंजीकरण और डिग्री संबंधी अभिलेख मांगे गए तो गुरुकृपा क्लीनिक संचालक कुछ दिखा नहीं सका। जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया रामदत्त को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने गांव बहसी में अरविंद क्लीनिक पर छापा मारा। यहां भी संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई की जानकारी होते ही अन्य क्लीनिक और पैथालॉजी संचालक दुकानें बंद करके भाग गए।