दन्नाहार। गांव गोपालपुर में घर के बाहर खड़े होकर गालियां दे रहे युवक को टोका तो वो वह आगबबूला हो गया। घर में घुसकर दंपती को लाठी-डंडा और सरिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए बेटे को भी पीटा। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 26 मई की रात करीब 10 बजे वह दरवाजे के बाहर चारपाई डाल कर सो रहे थे। तभी गांव का रहने वाला आनंद शाक्य वहां आया, वह शराब के नशे में धुत था। गाली-गलौज करने लगा। उसे मना किया तो वह घर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया और सरिया और डंडे से हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी अनीता और पुत्र आर्यन की भी पिटाई की। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।