फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अप्रैल में ही आ गई मई-जून सी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी, लेकिन इसके बावजूद सूरज के तेवरों में कोई भी कमी नहीं आई। दिनभर धूप और लू ने जहां लोगों को परेशान किया, वहीं रात में भी लगातार चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए दिक्कत का कारण बनीं। पूर्वानुमान विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है, लेकिन वहीं अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जनपद में अप्रैल में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई-जून में चलने वाली लू अप्रैल में ही अपना असर दिखाने लगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि 3 दिन से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। मंगलवार को जिले में जहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सोमवार को रहे 42 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

गर्मी के कारण दोपहर में मुख्य बाजारों में भी सन्नाटा देखा गया। वहीं जिला अस्पताल में भी गर्मी के बीच मरीज को काफी देर तक नंबर के लिए पर्ची बनवाने का इंतजार करना पड़ा। पूर्वानुमान विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। लू के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें