फोटो 2 मेडिकल कॉलेज सैफई में घायल का उपचार करते चिकित्सक, व मौजूद पुलिस। संवाद
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से दरभंगा बिहार जा रही बस टायर फटने के बाद मार्ग पर पलट गई, हादसे में एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक निजी बस दिल्ली से करीब 55 यात्रियों को लेकर दरभंगा बिहार जा रही थी, बस जब थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 82.700 किमी के पास पहुंची, तभी बस का अगला टायर फट गया।
अनियंत्रित हुई बस मार्ग पर पलट गई। चीखपुकार के बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर आ गई। हादसे में 35 वर्षीय रंजना देवी निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार और तीन वर्षीय मोहम्मद खालिद निवासी नीरपुर भडरिया थाना सिंगिंया जिला समस्तीपुर बिहार की मौत हो गई।
हादसे में दीपक शर्मा (27), विभा कुमारी (25) निवासी कठरा जिला दरभंगा, रिहान (13) पुत्र अब्दुल सलार निवासी कुसेसर थाना सिंग्यिया समस्तीपुर बिहार, भीखन सदा (40) निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार, मंजू (30) निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार, गुलहसन (49) निवासी गांव भिलाई थाना मैसी सायरसा बिहार, मुकेश मंडल निवासी आम चोरी थाना मधुवनी बिहार, गुलाब देवी (40) निवासी कंजारा थाना सिंगिया समस्तीपुर बिहार, रमन पासवान (30) निवासी महादेव थाना बहेड़ा जिला दरभंगा बिहार, अनीषा खातून निवासी नीरपुर भदरिया थाना महेसिंगिंया समस्तीपुर बिहार, नव्या कुमारी (12) पुत्री चंदन कुमार निवासी इटवा शिव नगर थाना बिरोल दरभंगा बिहार घायल हो गए।