फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चकबंदी से पीड़ित परिवारों को दें आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। चकबंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर दो किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले में किसानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए सांसद डिंपल यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों की घटना पर चिंता जताई है। साथ ही पीड़ित परिवारों को नौकरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में कहा कि किसानों की आत्महत्या की घटना के संबंध में की गई कार्रवाई की सूचना तो प्राप्त हुई है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला कि आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजन को मुआवजा, सरकारी सहायता या रोजगार उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
सांसद ने बताया कि वह स्वयं ग्राम भांती जाकर पीड़ित परिवारों से मिली हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि चकबंदी अधिकारियों की उत्पीड़क कार्रवाई के कारण दोनों परिवारों के कमाने वाले मुखिया की मृत्यु हो चुकी है। इससे परिवार गंभीर आर्थिक संकट में है।
विज्ञापन

सांसद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम तरा, मौजा भांती निवासी प्रदीप कुमार और ग्राम दौलतपुर, मौजा भांती निवासी संग्राम सिंह के परिजन को शीघ्र आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें