फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 2401 किलो मादक पदार्थ किया नष्ट

विज्ञापन
फोटो 1 मादक पदार्थ को नष्ट कराने के दौरान एसपी ग्रामीण के साथ टीम। स्रोत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। मादक पदार्थ के विनिष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत बृहस्पतिवार को करीब 13 करोड़ से अधिक का माल जलाकर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान एसपी ग्रामीण व डीसीआरबी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि शासन व पुलिस महानिदेशक के निर्देश के क्रम में नशा मुक्त समाज के लिए ऑपरेशन दहन चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्रवाई में पुलिस ने जो मादक पदार्थ जब्त किया है, उसका विनिष्टीकरण सुनिश्चित कराया जाए। लगातार निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को थाना बेवर में दर्ज किए गए मादक पदार्थ अधिनियम के 130 मुकदमों से संबंधित कुल करीब 2401 किग्रा मादक पदार्थ को भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कुंभी अकबरपुर सिकंदरा सड़क कानपुर देहात में इंसीनरेटर के माध्यम से जला कर नष्ट कराया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जनपद में किसी भी कीमत पर मादक पदार्थ का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि संचालित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें