फोटो 15 प्रबल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते टीटू मिश्रा। स्रोत आयोजक
भोगांव। नगर के रामलीला मैदान में अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में भोगांव राॅयल्स ने भोगांव किंग्स को छह रन से और रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने सनराइजर्स भोगांव को सात विकेट से हराया।
पहले मैच में भोगांव किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भोगांव रॉयल्स ने 10 ओवर में छह विकेट पर 114 रन बनाए। यीशु ने 34, प्रबल ने 27 और फरमान ने 18 रन बनाए। किंग्स के मोहित और सहदेव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव किंग्स 10 ओवर में 108 रन ही बना सकी। मलिक ने 38, शाहनवाज ने 26 और सहदेव ने 16 रन बनाए। रॉयल्स के प्रबल और दुर्योधन ने दो-दो विकेट लिए। प्रबल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार का प्रदान किया।
दूसरे मैच में सनराइजर्स भोगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 105 रन बनाए। अनुज ने 34, हिमांशु ने 25 और गौरव ने 15 रन बनाए। राॅयल चैलेंजर्स भोगांव के अब्दुल ने तीन विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। काजू ने 59, राजा ने 13 और अंकित ने 12 रन बनाए। सनराइजर्स के अभिषेक, अफजल और गौरव ने एक-एक विकेट लिए। काजू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। संवाद