फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जीटी रोड स्थित ब्लॉक परिसर के सामने शनिवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी अमित कुमार शनिवार रात को अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पर स्थित ब्लॉक परिसर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवा के मौत की सूचना उसके परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें