बेवर। नवीगंज के डीआरकेपी इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में नवीगंज टीम नगला सुदामा की टीम को चार रन से मात दे दी।
नवीगंज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला सुदामा की टीम ने जबरदस्त संघर्ष किया और मैच को अंतिम गेंद तक ले गए। हालांकि पूरी टीम 163 रन ही बना सकी और महज चार रनों से हार गई।
नवीगंज टीम की जीत के असली हीरो अनमोल कुमार रहे। उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक 89 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, राहुल गौतम, अर्जुन सिंह, अन्नू दुबे, अवधेश वर्मा, बबलू कुमार, हिमांशु शाक्य, सर्वेश शाक्य, रिंकू दिवाकर मौजूद रहे।