फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पात्रों को पेंशन मिलने और निर्माण में बाधा नहीं आने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जन-समस्याएं सुनने के दौरान पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से जैली जिरौली की लीलावती ने शिकायत की। बताया कि वह गरीब महिला है। भरण पोषण का कोई साधन नहीं है।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला, दिव्यांग व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे। कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों, स्कूलों में कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

सभी चकमार्ग, सड़कें कब्जामुक्त रहें। शाहजहांपुर के मंगूलाल ने प्लॉट पर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने, राजपुरा की मौरश्री ने जमीन में हिस्सा दिलाने, हकीमपुर की रन्नो देवी ने मकान निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की।
विज्ञापन

मईखेड़ा के उपेंद्र सिंह ने बैंक की ओर से जारी नोटिस को निरस्त कराने, नगला मनू की प्रगति ने परिवार रजिस्टर से नाम काटे जाने, जैली के रामपोथी ने प्रधान के कब्जे को हटवाने, लालपुर की ममता देवी ने मारपीट करने, कछपुरा की प्रीती ने पति की ओर से घर से निकाले जाने, नगला चुन्नी के मुकेश कुमार ने निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, लालू जादौन, डिप्टी कलेक्टर शिवनरेश, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें