फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घटतौली करने वाले 251 दुकानदारों पर 11.25 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बाट-माप विभाग ने घटतौली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक साल में विभाग ने 251 ऐसे मामले पकड़े हैं, जिन पर कुल 11.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।विभाग ने कुल 924 दुकानों पर छापेमारी की थी। वरिष्ठ निरीक्षक हर्षनारायण मिश्रा ने बताया कि इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। इसमें अधिक दाम पर खाद बेचने के आठ मामले भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, डिब्बे सहित मिठाई का वजन करने के 29 मामलों में भी कार्रवाई की गई। बाजार में नामी कंपनियों के पैकेट बंद उत्पादों से लेकर खुले उत्पादों तक में घटतौली की जा रही है। विधिक माप विज्ञान अधिनियम के बावजूद ग्राहकों के साथ यह धोखाधड़ी जारी है। हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है लेकिन ग्राहकों के साथ घटतौली की समस्या बनी रहती है। जागरूकता की कमी के कारण ग्राहक अक्सर अपने साथ हो रही इस धोखाधड़ी को समझ नहीं पाते।
विज्ञापन

बाट-माप विभाग लगातार घटतौली के खिलाफ अभियान चला रहा है। विभाग का कहना है कि यह समस्या केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि नामी कंपनियों के उत्पादों में भी देखी जा रही है। ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। विभाग ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। संवाद
93 पेट्रोल पंपों पर छापे, 21 पर कार्रवाई
विधिक माप विज्ञान बाट तथा माप विभाग की ओर से जनपद के पेट्रोल पंपों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने पिछले एक साल में 93 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर 21 पेट्रोल पंपों से 1.4 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन



हेल्पलाइन नंबर से मिली 26 शिकायतें
विधिक माप विज्ञान, बाट एवं माप विभाग को हेल्पलाइन नंबर के जरिये एक साल में 26 शिकायतें प्राप्त हुई। विभाग की ओर से सभी मामलों में कार्रवाई कर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया गया है।

ग्राहक अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहें। खरीदारी करते समय पैकेट बंद वस्तुओं पर निर्माता का पूरा पता, शुद्ध मात्रा, दाम, पैकिंग की तिथि को और कस्टमर केयर नंबर अवश्य देख लें। ध्यान रखें कि मिठाई खरीदते समय उसमें डिब्बे का वजन शामिल न हो। गैस सिलिंडर लेते समय वजन अवश्य तौलें। घटतौली की शिकायत नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1800114000 और 1915 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

- हर्ष नारायण मिश्रा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, बाट एवं माप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें