फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिलते ही रिश्वत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सदर बाजार के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त आने के बाद ही रिश्वत की मांग शुरू हो गई। मना करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। पीड़ित नरेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने आवेदन किया था। आवास की पहली किस्त उनके खाते में आ गई है। मगर कुछ लोग उनके पास आए और धनराशि में रिश्वत के तौर पर 30 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब रिश्वत देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। मंगलवार की सुबह आरोपियों ने फिर गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


सीने में उठा दर्द, व्यापारी की हुई मौत
बेवर। पुराना बाजार निवासी एक सराफा व्यापारी के सीने में मंगलवार सुबह अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन घबरा गए और आनन फानन 60 वर्षीय विजय प्रकाश गुप्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें