फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोरी ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव खजुरिया निवासी 15 वर्षीय लाली पुत्री नौरतन सिंह ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी। शाम करीब पांच बजे जब माता-पिता खेत पर गए थे। तभी उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद छोटा भाई पशुओं को चारा डाल कर घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर उसने बहन लाली का शव फंदे पर लटका देखा। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें