फोटो 7 बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते कार्यकर्ता। संवाद
बेवर। बस स्टैंड चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की युवा इकाई की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन करके विरोध जताया।
दीपू दास व एक अन्य हिंदू युवक की जलाकर हत्या के विरोध में नारेबाजी की।शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता जमा हुए। बैनर लेकर जीटी रोड होते हुए सदर चौराहा पहुंचे। छिबरामऊ तिराहे से होकर बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे।
नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर मंत्री शिवम पंडित, प्रियांशु प्रकाश, अविरल प्रताप, राघव पाठक, अंशू सक्सेना, आयुष यादव, ऋषभ मिश्रा मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल मौजूद रहा।