भोगांव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के बैनरतले बेसिक शिक्षकों की क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आयोजित मुकाबले में मैनपुरी की टीम ने सुल्तानगंज की टीम को पटखनी देकर अगले चरण में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुरजीत कमल को मैन आफ दी मैच दिया गया।
शुक्रवार को नगर में रामलीला मैदान पर आयोजित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानगंज की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए, जिसमें सचिन शाक्य ने 36, सुरजीत ने 29 और राहुल ने 24 रन का योगदान दिया, जवाब में खेलने उतरी मैनपुरी डोमिनेटर की टीम ने 14.2 ओवरो ने ही मैच जीत लिया इसमें सुरजीत कमल ने शानदार 71, मनीष ने 19 एंव वीरेंद्र सिंह ने 13 रन का योगदान दियां । विकास दुबे, हर्ष दुबे, ओमप्रकाश शर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुरेंद्र चंद्र भारती, रामशरन गुप्ता, प्रत्यक्ष दीक्षित, सुल्तान सिंह, रामवीर सिंह, फरमान, अभिषेक शर्मा, सुल्तान, सचिन आदि मौजूद थे।