फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में 1721 मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
फोटो 33 स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी मेडिकल ऑफिसर के साथ। स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया। स्वास्थ्य मेलों में 1721 मरीजों को उपचार दिया गया। 10 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए। 18 गंभीर मरीजों की जांच कराई गई। मेलों में मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य मेलों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मेलों में पहुंचने वाले मरीजों में बाल मरीजों की संख्या अधिक रही। 273 बाल मरीजों को उपचार दिया गया। 23 मरीजों की आंखों की जांच की गई, 293 त्वचा रोगियों की जांच कर उपचार दिया गया। सीएमओ के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय टीम में शामिल सचिन कुमार, जिला परामर्शदाता रंजीत सिंह, जिला फैमिली प्लानिंग एंड लाजिस्टिक प्रबंधक कमलदीप ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछवां, शहादतपुर और जसरऊ पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट लिंक के माध्यम से शासन स्तर को प्रेषित की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर बीमार व्यक्ति को इलाज मिले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मेलों में मरीजों को पीने का पानी मरीज को बैठने की व्यवस्था, थ्री सीटर एवं पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी कर्मचारी पैरामेडिकल अधिकारी समय से अस्पताल में पहुंचें और आने वाले मरीजों को समुचित उपचार एवं दवाईयां देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें