फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप; मार्ग जाम कर किया हंगामा

Mon, 10 Nov 2025 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी संजयपाल 35 उर्फ संजू पुत्र सूबेदार पाल की रविवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी संजयपाल 35 उर्फ संजू पुत्र सूबेदार पाल की रविवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक लगे जाम को थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर समझाकर जाम खुलवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को थाना क्षेत्र के कुतुपुर निवासी संजयपाल की मौत हो गई। परिजनों ने पूर्व प्रधान पर चल रहे जमीनी विवाद के बाद धमकाने की वजह से सदमे में मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन



मृतक के भाई रघुनंदन पाल इंदौर में रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं। उनके गांव आने के बाद सुबह किशनी-सकरावा मार्ग पर शव रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शव के साथ रोड पर आकर बैठ गए। 

परिजनों ने आरोप लगाया की गांव के पूर्व प्रधान राजेश पाल उर्फ भुल्ला से उनका कोई जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर राजेश पाल लगातार उनके भाई को धमकियां देते था। मौत के पहले भी राजेश पाल ने उसे धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है इस घटना के पहले भी इनके एक भाई राधेश्याम की सदमे से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि धमकी के कारण ही संजय पाल सदमे में आ गए। करीब दो घंटे लगातार जाम के बाद मौके पर थाना सौरिख जनपद कन्नौज की सकरावा चौकी तथा थाना किशनी की पुलिस पहुंची। थाना किशनी के  इंस्पेक्टर ललित भाटी ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें