फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद के लिए रहे परेशान, तो सड़कों पर उतरेंगे किसान

Sun, 09 Nov 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 10 भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुपताप सिंह ने कहा कि अगर किसान खाद के लिए परेशान रहा तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। संगठन के पदाधिकारियों के ज्ञापन पर अधिकारी गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की देर शाम करहल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

आगरा से इटावा जाते समय संगठन के पदाधिकारियों ने करहल कट पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ता से होती है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले कि अधिकारी प्रदेश में भरपूर खाद होने का दावा कर रहे हैं। आखिर वह खाद है कहां। समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में दुकानों पर लगेज के साथ ही महंगी खाद मिल रही है। स्वागत करने वालों में अरविंद सिंह चौहान, राजन चौहान, अतुल ठाकुर, बीके सिंह, पूजा यादव, दीपक चौहान, संतोषी मिश्रा, पूनम राठौर, अर्पित चौहान, अंकित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें