फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब एक नई प्रेम कहानी: ससुर के प्यार में पड़ी बहू, पति और छह बच्चों को छोड़ा; थाने में कर दिया ये एलान

Sat, 07 Nov 2026 02:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अलीगढ़ के सास और दामाद की लव स्टोरी तो सुनी ही होगी, लेकिन अब मैनपुरी में ससुर और बहू की प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां अपने ससुर के प्यार में इस कदर अंधी हो गई है, कि वो पति को छोड़ने की जिद पर अड़ी हुई है। थाने पहुंचने पर उसने साफ-साफ कर दिया कि वो ससुर के साथ ही रहेगी। जानें फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
ससुर-बहू की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक छह बच्चों की मां अपने ममिया ससुर के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने अपने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला कर लिया। थाने में भी जब पति और बच्चों ने गिड़गिड़ाकर घर लौटने की गुहार लगाई, तब भी उसका दिल नहीं पसीजा। वह अपने प्रेमी ससुर के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यह सनसनीखेज मामला मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र का है। घटना के अनुसार, 15 अगस्त को पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला अपने ममिया ससुर के साथ प्रेम संबंध में है। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी ससुर के साथ थाने पहुंचाया। इस दौरान, पति अपने मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी से घर लौटने की गुहार लगाई। बच्चों को रोता बिलखता देख और पति को हाथ जोड़े देखकर भी महिला का दिल नहीं पिघला। उसने साफ कह दिया कि वह अपने ससुर के साथ ही रहेगी।

 

पुलिस और परिजनों ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने बच्चों और परिवार की दुहाई को दरकिनार करते हुए अपने ससुर के साथ जाने की जिद पकड़े रखी। महिला उप निरीक्षक मोनिका चौधरी ने महिला को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

यह घटना समाज में रिश्तों की बदलती परिभाषा और नैतिक मूल्यों के क्षरण पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां मां का आंचल दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, वहीं इस मामले में एक मां अपने बच्चों के भविष्य की परवाह किए बिना एक ऐसे रिश्ते में बंधने को तैयार है, जो सामाजिक और पारिवारिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें