फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली आज, घर की किस दिशा में जलाकर रखना है यम दीपक? जानें पूजा का शुभ समय

Sat, 07 Nov 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दिन शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का यम दीपक जलाने की परंपरा है, जबकि सुबह स्नान और उबटन को रूप चौदस से जोड़कर देखा जाता है।
 
विज्ञापन
Chhoti Diwali 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपोत्सव के पांच दिवसीय पर्व में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे रूप चौदस और यम चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि शनिवार सुबह 10:48 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी, जो रविवार सुबह 11:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। छोटी दिवाली पर शाम को यमराज के निमित्त दीपदान किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर हजारों बंदियों को मुक्त कराया था।

इसी उपलक्ष्य में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। रूप चौदस पर सुबह स्नान से पहले शरीर पर तिल के तेल और पारंपरिक उबटन का प्रयोग करने की परंपरा है। इसे आरोग्य, सौंदर्य और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि छोटी दिवाली पर यम दीपदान का विशेष महत्व है। शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के निमित्त सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण को फूल, धूप, दीप और मिठाई अर्पित कर नरकासुर वध की कथा का स्मरण करना चाहिए। हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और भोजन का दान करने की परंपरा है।
विज्ञापन

यमराज के नाम दीपक जलाने का क्या है महत्व?
धार्मिक विश्वास है कि छोटी दिवाली पर यमराज के निमित्त दीपदान करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। मान्यता के अनुसार, श्रद्धापूर्वक जलाया गया यह दीपक घर-परिवार की सुख-समृद्धि और सदस्यों की दीर्घायु की कामना का प्रतीक है। इसी वजह से इसे यम दीपम भी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें