फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैंड-बाजे के साथ निकाली भगवान श्रीआदिनाथ की रथयात्रा

Thu, 12 Mar 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 17 भगवान श्री आदिनाथ जी के रथ के आगे चलते जैन समाज के लोग। स्रोत समाज
विज्ञापन
मैनपुरी। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर 1008 भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। करहल रोड स्थित आदिनाथ जिनालय बड़ा मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद शहर में भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई। भोजन अमृतलाल ने जैन धर्म के भजन सुनाए।
विज्ञापन

रथयात्रा की शुरुआत श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुई। यात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, डाकखाना होते हुए मंडी झम्मन लाल पहुंची। स्वर्णमयी रथ पर श्रीजी को लेकर खब्बासी के रूप में दिव्यांश जैन और इंद्रों के रूप में शुभम जैन और अशेष जैन श्रीजी के ऊपर चंवर ढुलाते हुए चल रहे थे। सारथी के रूप में राहुल जैन रथ को हांक रहे थे।
श्रीजी की जगह-जगह आरती उतारी गई। मंडी झम्मन लाल के पंडाल में पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान करके अभिषेक और पूजन किया गया। इससे पहले अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य पंडित अनंत कुमार जैन, शशांक जैन धनी और सौरभ जैन बॉबी को मिला। रथयात्रा में विशाल जैन जॉली, सुरेश चंद्र, विकास बंटी, रोमन, पंडित अभिनव मोदी, आदेश जैन, आदित्य, अंशुल, रमेश चंद्र, शैलेंद्र, बृजेश, अक्षय मोदी, उमेश चंद्र, डॉ़ सौरभ, अशोक गुप्ता पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें