फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सेटेलाइट के माध्यम से हो रहा स्थान का चिह्नांकन

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ओएनजीसी गांव अडूपुर में जमीन के नीचे सर्वे करा रही है। पहले दिन अफवाहों का दौर फैला रहा। ग्रामीणों ने रेल की पटरी निकालने का अनुमान लगाया, लेकिन बाद में पता लगा कि जमीन के नीचे मिट्टी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार की महारत्न कंपनी ओएनजीसी के कर्मचारी औनी मैस कर्नाटक ने बताया कि सेटेलाइट के जरिए जगह का चिन्हांकन किया जाता है। इसके बाद बोरिंग के जरिए प्रति 10 फुट का सैंपल लिया जाता है। सैंपल कलेक्शन होने के बाद कन्नौज ऑफिस में पहुंचता है। वहां से लेबोरेटरी के लिए जाता है। ओएनसीजी कंपनी पृथ्वी के अंदर कच्चा तेल गैस प्राकृतिक गैस जो हमारे देश की ऊर्जा और सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण स्थान निभाती है उसकी खोज कर रही है। एक गांव में तीन दिन में 180 फुट की गहराई की जांच की जाती है। तीन किलोमीटर दूरी के अंदर यह प्रक्रिया चलती है। अगला स्थान सेटेलाइट के माध्यम से 3 किलोमीटर दूरी पर कर्मचारी जांच करते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार के निर्देशानुसार होता है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का कोई भी रेल पटरी या बड़ी लाइन का सर्वे नहीं है। जमीन में क्या बढ़ रहा है। क्या घट रहा है। इस सर्वे की जांच से पता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें