फोटो 4 पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई। संवाद
मैनपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती भोगांव में कुरावली रोड पर बनाए गए बाबू कल्याण सिंह पार्क में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित करके विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी को न्योछावर कर दिया था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं सकता है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, महाराज सिंह लोधी, चंदन लोधी, गौरव शाक्य, रामू लोधी, विवेक राजपूत, शिवपूजन सिंह, संजय शर्मा, नितेश मौजूद रहे।