फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर नहीं चस्पा टाप टेन अपराधियों की सूची

Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
थाने पर नहीं चस्पा टाप टेन अपराधियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के थाने भगवान भरोसे चल रहे हैं। कई थानों में तो सिर्फ दीवार पर भगवान के चित्र लगे हुए हैं। टाप 10 अपराधी की सूची और फोटो हैं ही नहीं। कई थानों की तो दीवारें ही उखड़ रही हैं।
विज्ञापन

 अपराधियों की लिस्ट थानों में चस्पा नहीं की गई है। यह हालात तब हैं जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हजरतगंज थाने का निरीक्षण करने के बाद महकमे को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। शहर कोतवाली की बात करें तो वहां दीवारों पर भक्ति के तौर पर भगवान के चित्र तो नजर आ रहे हैं मगर शहर का नक्शा, अपराध का ग्राफ, टाप टेन अपराधी के नाम और फोटो नहीं हैं। अभिलेखों की बात करें तो वह भी धूल फांक रहे हैं। पूरी कोतवाली में अगर पानी की सुविधा छोड़ दें तो हर ओर अव्यवस्था का अंबार है।  थाना औंछा में सबसे नरकीय हालात हैं। लावारिस वाहन पता नहीं कबसे खड़े हैं इनकी कोई सुध तक नहीं ले रहा है।
दीवारों से डिस्टेंपर उखड़ रहा है। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सिटीजन चार्टर का तो अता पता भी नहीं है। टाप टेन अपराधी हैं लेकिन उनकी सूची थाने में चस्पा नहीं है। कुछ ऐसे ही हालात जिले भर के थानों मे हैं। हालांकि शुक्रवार को कमिश्नर, डीआईजी के आगमन और मुख्यमंत्री के आदेशों का कुछ असर जरूर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें