फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर ग्रामीणों को मतदान का पढ़ाया पाठ

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
श्रमदान कर ग्रामीणों को मतदान का पढ़ाया पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न कालेजों में एनएसएस शिविर का आयोजन चल रहा है। शनिवार को छात्र-छात्राओं ने नारा लेखन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज में तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं ने क्षेत्र में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। साथ ही घर-घर जाकर ग्रामीणों को बेटी के महत्व के बारे में बताया। साथ ही सभी ने श्रमदान कर सौ मीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने सभी को बेटी का महत्व समझाया। इस मौके पर  कार्यक्रम अधिकारी ऊषा शाक्य, रेखा दीक्षित, अर्चना यादव, नारायन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सिलेटी सिंह किसान इंटर कालेज नगला भमी में स्वयंसेवियों ने प्रेरणाप्रद नारा लेखन किया। साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। शिविर में बाबूराम इंटर कालेज आठपुरा के प्रधानाचार्य हरवेंद्र यादव ने कहा कि जब तक देश का बच्चा-बच्चा शिक्षित नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश सिंह यादव, आरके यादव, सुरेंद्र सिंह, शोभाराम, सुधाकर, विपिन कुमार, जितेंद्र सिंह, हरवेंद्र, हेमेंद्र सिंह, चंद्रपाल, प्रशांत यादव, विनीता यादव, अलका, सुशीला, अर्चना आदि मौजूद रहे। वीरेंद्र सिंह यादव इंटर कालेज बल्लमपुर में ग्रामीणों को साक्षरता की जानकारी दी। साथ ही नुक्कड़ नाटकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र, कौशलेंद्र कुमार वर्मा, साधना, भावना, सोनी, सोनम, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर के स्वयंसेवकाें ने शिविर के तीसरे दिन ग्राम रामबाग, रामगढ़ी और विनायकपुर के मतदाताओं को एकत्रित कर मतदान करने तथा कराने की शपथ दिलाई। रंजीत सिंह इंटर कालेज नगला आंध्रा पड़रिया चौराहा पर चल रहे एनएसएस शिविर में ग्रामीणों को समाज में फैली नशाखोरी, कुरीतियों से होने वाली हानियों के बारे में बताया। राघवेंद्र सिंह, मुकेश यादव, अक्षय यादव, अनुरुद्ध प्रताप, नीलू यादव, पूनम यादव, चंद्र शाक्य, सूर्यवीर यादव, सतीश चंद्र, शिवा, सोनी, दर्शना, अतुल, अजय, विशाल, नीलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें