फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: लेखपाल ने घूस लेने के बाद की ऐसी डिमांड...महिला की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, किया गया निलंबित

Tue, 17 Jun 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मेड़बंदी के नाम पर लेखपाल ने घूस ले ली। इसके बाद भी काम नहीं किया। किसान परिवार से फिर रुपये मांगने लगा। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
लेखपाल ने ली घूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में जमीन की मेड़बंदी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेने के मामले में गुलरियापुर के लेखपाल बलदेव यादव को निलंबित कर दिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा के स्तर से यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को किशनी के गांव गुलरियापुर की जय देवी ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि पिछले सात माह से मेड़बंदी कराने के लिए भटक रही थीं। मेड़बंदी के लिए धारा 24 के तहत आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल ने धारा 30 के तहत प्रमाण पत्र दाखिल करा दिया। 

 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल ने उनके पुत्र श्याम सिंह से मेड़बंदी के लिए 30 नवंबर 2024 को 10 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद लेखपाल मेड़बंदी नहीं कर रहा और अब 10 हजार रुपये और मांग रहा है।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल बलदेव यादव को निलंबित करने का आदेश एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा को दिए थे। गोपाल शर्मा के अनुसार मामले में जांच की गई। इसके आधार पर लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें-UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें