पुलिस कर्मियों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे शत प्रतिशत मतदान की मुहिम के तहत मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने शत प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ ली। उन्होंने वोट के माध्यम से योग्य प्रत्याशी को चुनने का भी संकल्प लिया।
अमर उजाला टीम की मौजूदगी में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने शत प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ ली। सीओ कुरावली शमशेर सिंह ने कहा शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। उनको मतदान का महत्व समझाएं। सीओ करहल आत्मप्रकाश यादव ने कहा शत प्रतिशत मतदान से ही योग्य प्रत्याशी को विधायक चुनें। आरआई लाइन चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा लोकतंत्र में वोट का महत्वपूर्ण अधिकार है। अगर वोट नहीं डालेंगे तो योग्य प्रत्याशी नहीं चुन पाएंगे। इस मौके पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे। तो वहीं गंगा सहाय इंटर कालेज की छात्राओं ने मतदान की शपथ ली साथ ही जगह-जगह लोगों को भी मतदान का महत्व समझाया।