फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग का दो प्रतिष्ठानों पर छापा

Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग का दो प्रतिष्ठानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने नगर के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर स्टाक का मिलान कर कमियंा मिलने पर अभिलेख सीज कर दिए। दुकान मालिकों को 27 जनवरी को अभिलेखों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के लेनगंज स्थित काबेरी इलेक्ट्रानिक्स तथा स्टेशन रोड स्थित काबेरी इलेक्ट्रानिक्स एंड फर्नीचर पर मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर यूएन सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एचएन सचान, असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल विजय सिंह बिसेन, वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल भंवर सिंह यादव के नेतृत्व वाली दो टीमों ने दुकानों पर पहुंचकर छानबीन की। स्टाक रजिस्टर से स्टाक का मिलान किया। खरीद और बिक्री संबंधी अभिलेख चेक किए। माल की खरीद, बिक्री, उपलब्धता का स्टाक रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों से मिलान किया। अभिलेखों में कमियां पाए जाने पर कई अभिलेख सीज कर दिए गए। दुकान मालिकों को 27 जनवरी को कार्यालय में उपस्थित होकर जरूरी अभिलेखों सहित अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल ने बताया दुकान मालिकों द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें